नेत्र की संरचना मानव नेत्र की कार्यप्रणाली एक अत्याधुनिक ऑटोफोकस कैमरे की तरह होती है । नेत्र लगभग 2.5 cm व्यास का एक गोलाकार अंग है जिसके प्रमुख भाग निम्न चित्र में दिखाए गये हैं । नेत्र की संरचना नेत्र की संरचना 1 . श्वेत पटल ( Sclera ) - नेत्र के चारों ओर एक श्वेत सुरक्षा कवच बना होता है जो अपारदर्शक होता है । इसे श्वेत पटल कहते है । 2 . कॉर्निया ( Cornea ) - नेत्र के सामने श्वेत पटल के मध्य में थोड़ा उभरा हुआ भाग पारदर्शी होता है । प्रकाश की किरणें इसी भाग से अपवर्तित होकर नेत्र में प्रवेश करती हैं । 3 . परितारिका ( Iris ) - यह कॉर्निया के पीछे एक अपारदर्शी मांसपेशिय रेशों की संरचना है जिसके बीच में छिद्र होता है । इसका रंग अधिकांशतः काला होता है । 4 . पुतली ( Pupil ) - परितारिका के बीच वाले छिद्र को पुतली कहते है । परितारिका की मांसपेशियों के संकोचन व विस्तारण से आवश्यकतानुसार पुतली का आकार कम या ज्यादा होता रहता है । तीव्र प्रकाश में इसका आकार छोटा हो जाता है एवं कम प्रकाश में इसका आकार बढ़ जाता है । यही क...

This site is very useful for computer
ReplyDelete